देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने ‘स्मार्ट राशन कार्ड’ योजना की शुरूआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में 1.41 करोड़ लाभार्थियों को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए ‘‘स्मार्ट राशन कार्ड’’ योजना की शनिवार को शुरूआत की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 सितम्बर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में 1.41 करोड़ लाभार्थियों को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए ‘‘स्मार्ट राशन कार्ड’’ योजना की शनिवार को शुरूआत की।

उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत शामिल नहीं हो पाये नौ लाख लाभार्थियों को रियायती दरों पर राशन प्रदान करने के लिए एक अलग राज्य वित्त पोषित योजना की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6846 नए केस पाए गए, 6,085 लोग हुए डिस्चार्ज: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें मिलाकार राज्य में अब लाभार्थियों की कुल संख्या 1.50 करोड़ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट राशन कार्ड योजना के शुरू होने से इसके तहत पात्र लाभार्थियों को इस महीने 37.5 लाख कार्ड वितरित किए जाएंगे।

सिंह ने कहा कि केन्द्र ने लाभार्थियों की अधिकतम संख्या सीमा 1.41 करोड़ तय की हुई है और कई बार अनुरोध किये जाने के बावजूद एनएफएसए के तहत शामिल नहीं किये गये पात्र नौ लाख लोगों को रियायती दरों पर राशन उपलब्ध कराने पर वह सहमत नहीं हुई।

यह भी पढ़े | Union AYUSH Minister Shripad Naik Discharged From Hospital: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक COVID-19 से हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी.

उन्होंने कहा कि इसलिए उनकी सरकार ने राज्य वित्त पोषित योजना के तहत इस तरह के पात्र लोगों को इसमें शामिल करने का फैसला किया है और इस योजना की विस्तृत जानकारी जल्द दी जायेगी।

स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरूआत करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लाभार्थियों को किसी भी राशन डिपो से खरीदारी करने की आजादी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना लाभार्थी को पंजाब राज्य के किसी भी राशन डिपो से खाद्यान्न का अपना कोटा प्राप्त करने का अधिकार देती है।

सतलुज यमुना लिंक नहर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक और समस्या का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हालांकि हाल में केन्द्रीय जन संसाधन मंत्री और हरियाणा के उनके समकक्ष के साथ बैठक की थी।

पिघलते ग्लेशियरों और राज्य में घटते भूजल स्तर की ओर इशारा करते हुए, उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर है और राज्य अन्य राज्यों को कोई पानी देने का जोखिम नहीं उठा सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी