जरुरी जानकारी | पंजाब के मुख्यमंत्री निवेश जुटाने अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र के पास पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में निवेश जुटाने के लिए अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र को राज्य की उद्योग और निवेशकों के अनुकूल नीतियों के बारे में बताया।

वाशिंगटन, 18 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में निवेश जुटाने के लिए अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र को राज्य की उद्योग और निवेशकों के अनुकूल नीतियों के बारे में बताया।

उन्होंने मंगलवार को अमेरिका-पंजाब निवेशक गोलमेज सम्म्लन 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई महीनों तक लागू लॉकडाउन के बाद पंजाब की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है, प्रवासी मजदूर वापस लौटने लगे हैं और उद्योग अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.

सिंह ने कहा कि पंजाब में सरकार ने उद्योग और निवेशकों के अनुकूल नीतियां बनाई हैं।

उन्होंने निवेशकों को राज्य में आमंत्रित करते हुए कहा कि पंजाब की कंपनियों के लिए अमेरिका शीर्ष निर्यात गंतव्य है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

उन्होंने कहा कि 2019-20 में पंजाब का अमेरिका को निर्यात 68.5 करोड़ अमरीकी डालर था, जो राज्य के कुल निर्यात का लगभग 12 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि पेप्सी और वॉलमार्ट ने पंजाब में अपने भारतीय परिचालन की शुरुआत की और इस समय अमेजन, वॉलमार्ट, क्वार्क, कारगिल, टायसन, श्रेयबर, पेप्सी, कोका कोला सहित 30 से अधिक अमेरिकी कंपनियां राज्य में परिचालन कर रही हैं।

मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि कृषि विधेयकों को लेकर उनके बीच मतभेद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now