देश की खबरें | पंजाब मंत्रिमंडल का होगा विस्तार: गुरमीत खुडियां व बलकार सिंह बनेंगे मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की भगवंत मान नीत आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बुधवार को दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 30 मई पंजाब की भगवंत मान नीत आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बुधवार को दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।
एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर का इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास भेज दिया है।
भगवंत मान नीत सरकार ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंजाब के राज्यपाल से समय मांगा है।
बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर से विधायक हैं, जबकि खुडियां लांबी सीट से विधायक हैं।
मान नीत कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)