देश की खबरें | जहरीली शराब कांड को लेकर पंजाब भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पंजाब इकाई ने हाल ही में 121 लोगों की जान लेने वाले जहरीली शराब कांड को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।
चंडीगढ़, 21 अगस्त भाजपा की पंजाब इकाई ने हाल ही में 121 लोगों की जान लेने वाले जहरीली शराब कांड को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।
पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जहरीली शराब कांड को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और घटना की सीबीआई जांच की मांग की।
यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.
चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें सेक्टर 17 में उस वक्त रोक दिया, जब वे यहां पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास की ओर बढ़ रहे थे।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन थोड़ी बाद उन्हें छोड़ दिया।
पंजाब में जहरीली शराब कांड में तीन जिलों में 121 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 92 लोगों की मौत तरन तारन में हुई।
पंजाब भाजपा प्रमुख शर्मा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के संरक्षण में राज्य में शराब माफिया कुकुरमुत्ते की तरह उग गया है।
शर्मा ने कहा कि सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसी की छानबीन से ही राज्य में कांग्रेस नेताओं, पुलिस और शराब माफिया के बीच कथित सांठगांठ बेनकाब होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा अपने आंदोलन को तेज करेगी।
प्रदर्शनकारियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सहित प्रदेश भाजपा के कई अन्य नेता भी शामिल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)