पंजाब : कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में निजी अस्पतालों को साथ लाने वाले अध्यादेश को मंजूरी

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब क्लीनिकल प्रतिष्ठान (पंजीकरण एवं विनियम) 2020 अध्यादेश क्लीनिकल प्रतिष्ठानों के पेशेवर तरीके से पंजीकरण एवं विनियमन की व्यवस्था प्रदान करेगा ताकि आम आदमी तक स्वास्थ्य सेवाओं की निष्पक्ष एवं उपयुक्त आपूर्ति के लिए इन प्रतिष्ठानों के कामकाज में क्लीनकल मानदंड, नियमों एवं पारदर्शिता का अनुपालन सुनिश्चित हो।’’

चंडीगढ़, 10 अप्रैल पंजाब मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में सरकार को निजी अस्पतालों को अपने साथ लाने की अनुमति देने वाले एक अध्यादेश को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब क्लीनिकल प्रतिष्ठान (पंजीकरण एवं विनियम) 2020 अध्यादेश क्लीनिकल प्रतिष्ठानों के पेशेवर तरीके से पंजीकरण एवं विनियमन की व्यवस्था प्रदान करेगा ताकि आम आदमी तक स्वास्थ्य सेवाओं की निष्पक्ष एवं उपयुक्त आपूर्ति के लिए इन प्रतिष्ठानों के कामकाज में क्लीनकल मानदंड, नियमों एवं पारदर्शिता का अनुपालन सुनिश्चित हो।’’

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में निजी अस्पतालों का साथ आना जरूरी है।

यह बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई।

बयान के अनुसार मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री को इस विधेयक के अंतिम मसौदे को कानूनी रूप से परखे जाने जाने के बाद उसे मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया।

बयान के अनुसार, अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस वर्तमान लड़ाई के मद्देनजर राज्य के व्यापक हित में सभी संसाधन लगाना महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\