देश की खबरें | पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रमुख शिअद में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रमुख हरगोविंद कौर अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गई हैं। पार्टी ने शनिवार को यह घोषणा की।
चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रमुख हरगोविंद कौर अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गई हैं। पार्टी ने शनिवार को यह घोषणा की।
कौर पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुईं। पार्टी में शामिल होने के बाद कौर को पार्टी की महिला इकाई ‘स्त्री अकाली दल’ का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
कौर ने कहा कि वह गत 27 साल से पंजाब आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने कार्यकर्ताओं के उचित हितों के लिए लड़ने के अलावा, समाज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है।’’
कौर ने कहा, ‘‘आज मुझे स्त्री अकाली दल के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है और यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं राज्य की महिलाओं की आवाज बनने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगी।’’
इस अवसर पर बादल ने कहा, ‘‘मैं हरगोविंद जी को वर्षों से जानता हूं। मैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने की उनकी क्षमता के साथ-साथ महिलाओं को सामाजिक रूप से ऊपर उठाने के उनके काम से प्रभावित हुआ हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)