जरुरी जानकारी | पंजाब एण्ड सिंध बैंक का चौथी तिमाही घाटा बढ़कर 236 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसका 2019- 20 की चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 236.30 करोड़ रुपये हो गया। फंसे कर्ज के लिये प्रावधान बढ़ने की वजह से बैंक का घाटा बढ़ा है। एक साल पहले इसी अवधि में बैंक को 58.57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

नयी दिल्ली, 30 जून सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसका 2019- 20 की चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 236.30 करोड़ रुपये हो गया। फंसे कर्ज के लिये प्रावधान बढ़ने की वजह से बैंक का घाटा बढ़ा है। एक साल पहले इसी अवधि में बैंक को 58.57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च 2020) की अवधि में बैंक की कुल आय घटकर 2,289.43 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,304.37 करोड़ रुपये रही थी। बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक ने 429.75 करोड़ रुपये का परिचालन मुनाफा हासिल किया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में बैंक ने 404.13 करोड़ रुपये का परिचालन मुनाफा कमाया था।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर मार्च 2020 की समाप्ति पर बैंक की सकल गैर- निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बढ़कर बैंक के कुल कर्ज का 14.18 प्रतिशत तक पहुंच गई जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 11.83 प्रतिशत पर थीं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

बैंक का शुद्ध एनपीए भी एक साल पहले के 7.22 प्रतिशत से बढ़कर 8.03 प्रतिशत पर पहुंच गया। शुद्ध परिसंपत्ति के अनुरूप इस दौरान बैंक द्वारा किया जाने वाला प्रावधान भी एक साल पहले के मुकाबले दोगुने से अधिक बढ़कर 683.80 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह प्रावधान 312.09 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2019- 20 पूरे साल के दौरान बैंक का घाटा दोगुने के करीब पहुंचकर 990.80 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 543.48 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं 2019- 20 में बैंक की कुल आय भी घटकर 8,826.92 करोड़ रुपये रह गई जो कि इससे पिछले साल 9,386.95 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान बैंक की ब्याज आय भी घटकर 7,929.53 करोड़ रुपये रह गई जो कि इससे पिछले वर्ष में 8,558.67 करोड़ रुपये रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\