जरुरी जानकारी | पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने दो खातों में 112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुक्रवार को उसके दो फंसे कर्ज के खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। ये खाते महा एससोसियेटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुक्रवार को उसके दो फंसे कर्ज के खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। ये खाते महा एससोसियेटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं।

बेंक ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने इस धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है और वह इस बारे में केन्द्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि महा एसोसियेटिड होटल्स प्रा. लि. से संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है। उसने कहा कि एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किये जाने की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी जा चुकी है।

वर्तमान में महा एसोसियटिड होटल्स का मामला एनसीएलटी में लंबित है।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि सेबी विनियमों और बैंक की नीति के लागू प्रावधानों के अनुसार, "यह सूचित किया जाता है कि 44.40 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले 71.18 करोड़ रुपये के बकाया एनपीए खाता ‘महा एसोसिएटेड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड’ को धोखाधड़ी घोषित किया गया है और नियामकीय आवश्यकता के अनुसार आरबीआई को इसकी सूचना दी गयी है।"

एक अन्य सूचना में बैंक ने कहा कि एडयार जिंक का एनपीए खाता 41.24 करोड़ रुपये के बकाये के साथ धोखाधड़ी वाला खाता घोषित कर दिया गया है और इसकी जानकारी आरबीआई को दी दी गई है।

इस साल अप्रैल में बैंक ने गोल्डन जुबली होटल्स के 86 करोड़ रुपये अधिक के बकाये वाले गैर-निष्पादित खाते को भी धोखाधड़ी घोषित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\