देश की खबरें | पंजाब: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आप नेता करवाल कांग्रेस में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले झटका लगा है क्योंकि उसके नेता कमलजीत सिंह करवाल रविवार को दो पूर्व पार्षदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
लुधियाना (पंजाब), एक जून पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले झटका लगा है क्योंकि उसके नेता कमलजीत सिंह करवाल रविवार को दो पूर्व पार्षदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
लुधियाना जिले की आत्मनगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले करवाल पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी गिल और रंजीत सिंह उब्बी के साथ विपक्षी पार्टी में शामिल हो गए।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया तथा इसमें पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह और भारत भूषण आशु सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
आशु लुधियाना पश्चिम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
करवाल, गिल और उब्बी का पार्टी में स्वागत करते हुए चन्नी ने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि आप से नेताओं और कार्यकर्ताओं का पलायन शुरू हो गया है और इस पार्टी की हार तय है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर उपचुनावों के दौरान विपक्षी दलों के लोग सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यहां तो उल्टा हो रहा है, क्योंकि लोगों को एहसास हो गया है कि आप खत्म होने वाली है और कांग्रेस वापसी की राह पर है।’’
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष राणा गुरजीत ने कहा कि आने वाले दिनों में कई और लोग पार्टी में शामिल होंगे।
इस अवसर पर करवाल ने कहा कि यह उनके लिए घर वापसी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बेहतर कोई पार्टी नहीं है, जो पंजाब के लोगों को एक ईमानदार और कुशल सरकार दे सकती है।
आशु ने कहा कि लुधियाना के लोग ही नहीं बल्कि पूरा पंजाब लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की ओर देख रहा है क्योंकि यहां से बदलाव की हवा चलनी शुरू होगी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में मृत्यु होने के बाद खाली हुई थी।
लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)