देश की खबरें | पंजाब: आप ने मोहिंदर भगत को जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को मोहिंदर भगत को जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।

चंडीगढ़, 17 जून आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को मोहिंदर भगत को जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की।

जालंधर पश्चिम (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।

‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

अंगुराल जालंधर के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद अंगुराल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके अगले दिन उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\