देश की खबरें | पुणे: विमान में बम रखा होने की अफवाह उड़ाने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उड़ान अधिकारियों के साथ झगड़े के बाद यह दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया कि पुणे-रांची उड़ान में बम रखा है।

पुणे, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उड़ान अधिकारियों के साथ झगड़े के बाद यह दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया कि पुणे-रांची उड़ान में बम रखा है।

हालांकि उसका दावा झूठा निकला, लेकिन इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई।

विमंतल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत जाधव ने बताया कि बाद में आरोपी रुशिकेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया। सावंत रांची जाने के लिए शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

जाधव ने कहा, ''उसे (सावंत) 16 अक्टूबर को वापस लौटना था। भारतीय वायुसेना यहां हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत का काम कर रही है, इसलिए इसका संचालन 16 से 29 अक्टूबर तक बंद रहने वाला है। ऐसे में आरोपी चाहता था कि वापसी की यात्रा को 15 अक्टूबर को निर्धारित किया जाए।''

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''एयरलाइन अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके टिकट का समय बदल दिया गया है, लेकिन तारीख में बदलाव वापसी यात्रा से तीन दिन पहले दिखाई देगा।''

जाधव ने कहा, ''आरोपी ने दावा किया कि उसने कल रात विमान में एक बम रखा होने का सपना देखा था। अधिकारियों ने विमान को रास्ते से हटा दिया और हमें बुलाया। हमने पूरी तरह से तलाशी ली और कुछ नहीं मिला, लेकिन उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई।''

उन्होंने कहा कि सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\