देश की खबरें | पुणे दहेज -आत्महत्या मामले में किसी को नहीं बख्शा जायेगा : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक पूर्व राकांपा नेता की पुत्रवधू वैष्णवी हगवणे की दहेज- आत्महत्या के सिलसिले में नेपाल सीमा से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुणे, 30 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक पूर्व राकांपा नेता की पुत्रवधू वैष्णवी हगवणे की दहेज- आत्महत्या के सिलसिले में नेपाल सीमा से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में पूर्व राकांपा नेता राजेंद्र हगवणे की बहू ने कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर बार-बार शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़ित किये जाने के चलते 16 मई को अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी।

दहेज प्रताड़ना-आत्महत्या मामले में वैष्णवी हगवणे के ससुर राजेंद्र, पति शशांक, सास लता, ननद करिश्मा और देवर सुशील को गिरफ्तार किया गया है।

फडणवीस ने यहां कहा, ‘‘पुलिस ने अच्छा काम किया है। नीलेश चव्हाण (जो हगवणे परिवार का करीबी है) नेपाल भाग गया था। पुलिस ने उचित जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मैंने पहले ही दिन कहा था कि इस मामले में चाहे जितने भी लोग शामिल हों, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा लक्ष्य (दोषियों को) सख्त से सख्त सजा दिलाना है।’’

वह यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह में हिस्सा लेने आये थे।

चव्हाण पर वैष्णवी के माता-पिता को डराने धमकाने का आरोप है।

दहेज-आत्महत्या मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश करने के आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जालिंदर सुपेकर के खिलाफ शिकायत के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही शिकायत में तथ्यों की जांच करने का आदेश दे दिया है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ निर्णय लिए हैं कि कोई भी (मामले की जांच पर) कोई दबाव न बना सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू