देश की खबरें | पुणे : चालान काटने को लेकर यातायात पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में चालान काटने को लेकर यातायात पुलिसकर्मी पर सीमेंट के एक ब्लॉक से हमला करने तथा उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में चालान काटने को लेकर यातायात पुलिसकर्मी पर सीमेंट के एक ब्लॉक से हमला करने तथा उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी रमेश धावरे ने सितंबर में सेना के जवान वैभव मांगटे पर बुधवार पेठ इलाके में मोटरसाइकिल पर तीन सवारियां बिठाने को लेकर जुर्माना लगाया था। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से ही पुणे में अस्थायी तौर पर पदस्थ वैभव, धावरे के प्रति द्वेष रखने लगा।

फरासखाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "घटना से नाराज होकर मांगटे ने धावरे का पता लगाया और बुधवार की शाम को सीमेंट के एक ब्लॉक से उसके सिर पर कथित तौर पर वार कर दिया। हमले में धावरे के सिर पर गंभीर चोटें आईं।"

उन्होंने बताया कि आरोपी मांगटे को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि मांगटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\