देश की खबरें | पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी फोटो पत्रकार को विदेश जाने से रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी फोटो पत्रकार को शनिवार को यहां हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने विदेश जाने से रोक दिया। अधिकारियों ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पत्रकार पर लगाई गईं पाबंदियों का हवाला दिया।

नयी दिल्ली, दो जुलाई पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी फोटो पत्रकार को शनिवार को यहां हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने विदेश जाने से रोक दिया। अधिकारियों ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पत्रकार पर लगाई गईं पाबंदियों का हवाला दिया।

सना इरशाद मट्टू एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने और फोटोग्राफी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं, तभी दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

मट्टू ने कहा, ''आज जो कुछ भी हुआ वह पूरी तरह से अप्रत्याशित था।''

उन्होंने ट्वीट किया, ''सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट 2020 के 10 पुरस्कार विजेताओं में से एक के तौर पर मेरा एक पुस्तक विमोचन और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए आज दिल्ली से पेरिस जाने का कार्यक्रम था। फ्रांसीसी वीजा प्राप्त करने के बावजूद, मुझे दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन डेस्क पर रोक दिया गया।''

उन्होंने कहा, ''मुझे कोई कारण नहीं बताया गया। बस यह कहा गया कि आप विदेश नहीं जा सकतीं।''

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की कि मट्टू को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड