Ind vs Aus 4th Test: ब्रिसबेन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है झटका, भारतीय गेंदबाजों को सताने वाले ये बल्लेबाज हो सकता है बाहर

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में विल पुकोवस्की की उपलब्धता को लेकर फैसला लेने में विलंब होगा ताकि इस सलामी बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिल सके.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

सिडनी, 12 जनवरी : क्रिकेट आस्ट्रेलिया (Australia) ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में विल पुकोवस्की की उपलब्धता को लेकर फैसला लेने में विलंब होगा ताकि इस सलामी बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिल सके . पुकोवस्की के कंधे की हड्डी आंशिक रूप से खिसक गई है . सीए ने कहा कि पुकोवस्की के कंधे में चोट है और उनके कंधे का जोड़ आंशिक रूप से खिसक गया है .

सीए के प्रवक्ता ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘वह अगले दो दिन आराम और रिहैबिलिटेशन में रहेगा . उसके बाद ही चौथे टेस्ट में उसने खेलने को लेकर फैसला लिया जायेगा .’’ पुकोवस्की को भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन दाहिने कंधे में चोट लगी जब भारतीय पारी के 86वें ओवर में उन्होंने गेंद को डाइव लगाकर रोका . यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 4th Test: ब्रिसबेन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है झटका, भारतीय गेंदबाजों को सताने वाले ये बल्लेबाज हो सकता है बाहर

इसके बाद वह कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए . आस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी उनकी मदद को आये और ओवर के आखिर में वह मैदान से चले गए . टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पुकोवस्की ने पहली पारी में 62 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में दस रन पर आउट हो गए. पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे .

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\