देश की खबरें | पुडुचेरी : वी पी रामलिंगम निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व मनोनीत विधायक वी पी रामलिंगम को केंद्र शासित प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे एस सेल्वागणपति का स्थान लेंगे। पार्टी मुख्यालय ने सोमवार को यह घोषणा की।

पुडुचेरी, 30 जून पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व मनोनीत विधायक वी पी रामलिंगम को केंद्र शासित प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे एस सेल्वागणपति का स्थान लेंगे। पार्टी मुख्यालय ने सोमवार को यह घोषणा की।

रामलिंगम इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 जून को समाप्त हो गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोई अन्य नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

पेशे से कारोबारी रामलिंगम (63) ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी और वह 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे।

उन्हें बधाई देने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवयम, पार्टी विधायक शामिल हैं।

रामलिंगम उन तीन मनोनीत विधायकों में से एक थे जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद 27 जून को पुडुचेरी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधानसभा में दो जुलाई को नये सदस्यों को मनोनीत किये जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\