देश की खबरें | पुडुचेरी: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे एआईएनआरसी संस्थापक एन रंगासामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी दो सीटों पर लड़ेंगे।

पुडुचेरी, 19 मार्च पुडुचेरी विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी दो सीटों पर लड़ेंगे।

इसके अलावा पार्टी ने शुक्रवार को चार पूर्व मंत्रियों तथा पांच नए चेहरों समेत 16 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिये टिकट दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री रंगासामी पुडुचेरी में थट्टनचावड़ी और यनम से चुनाव लड़ेंगे।

रंगासामी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को व्हाट्सऐप के जरिये मीडिया को यह सूची जारी की।

एआईएनआरसी, राजग गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें भाजपा और अन्नाद्रमुक भी शामिल हैं।

भाजपा नौ और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now