देश की खबरें | राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक समूहों की पहचान के वास्ते दिशानिर्देशों के लिये न्यायालय में जनहित याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक समूहों की पहचान के लिये दिशा-निर्देश तैयार करने का केन्द्र को निर्देश देने के लिये उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अल्पसंख्यकों के लिये बनी योजनाओं का लाभ उनको मिल सकें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक समूहों की पहचान के लिये दिशा-निर्देश तैयार करने का केन्द्र को निर्देश देने के लिये उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अल्पसंख्यकों के लिये बनी योजनाओं का लाभ उनको मिल सकें।

यह जनहित याचिका भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है। इस याचिका में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान कानून, 2004 की धारा 2(एफ) की वैधता को भी चुनौती दी गयी है।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

याचिका में कहा गया है कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान कानून की यह धारा केन्द्र को अनियत्रित अधिकार ही नहीं देती बल्कि यह साफतौर पर मनमानी, अतार्किक और आहत करने वाली है।

अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि अल्पसंख्यकों के निमित्त बनी योजनाओं के लाभ से ‘असली’ अल्पसंख्यक वंचित रह जाते हैं और इसका लाभ पूरी तरह से बहुमत वाले समूहों को मिल जाता है जो संविधान मे प्रदत्त मौलिक अधिकारों का अतिक्रमण है।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में 61 सुरक्षाकर्मियों सहित कोरोना वायरस के 96 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,327.

याचिका में यह घोषित करने और निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि ‘‘यहूदी, बौद्ध और हिन्दू धर्म को मानने वाले, जो लद्दाख, मिजोरम, लक्षद्वीप, कश्मीर, नगालैंड, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, पंजाब और मणिपुर में अल्पसंख्यक है , टीएमए पाई प्रकरण में शीर्ष अदालत की व्यवस्था ओर भावनाओं के अनुरूप अपने शिक्षण संस्थान स्थापित कर सकते हैं और उनका प्रशासन कर सकते हैं।’’

टीएमए पाई फाउण्डेशन प्रकरण में न्यायालय ने व्यवस्था दी थी कि राज्य को यह अधिकार है कि वह राष्ट्र हित में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को बेहतर योग्यता वाले शिक्षक प्रदान करने के लिये नियम बनाये ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर लक्ष्य हासिल किया जा सके।

याचिका में संविधान के अनुच्छेद 30 का हवाला देते हुये कहा गया है कि धर्म या ई अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद का शिक्षण संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\