देश की खबरें | पीटीआई फैक्ट चेक: पेले के पैर को फीफा संग्रहालय में नहीं रखेगा, सोशल मीडिया पोस्ट का दावा गलत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी पेले को लेकर एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया कि उनके परिवार की सहमति से उनके पैर को एक संग्रहालय में रखा जाएगा लेकिन ‘पीटीआई’ के फैक्ट चेक में इस दावे को गलत पाया गया और वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा ने भी इसे भ्रामक करार दिया।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी पेले को लेकर एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया कि उनके परिवार की सहमति से उनके पैर को एक संग्रहालय में रखा जाएगा लेकिन ‘पीटीआई’ के फैक्ट चेक में इस दावे को गलत पाया गया और वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा ने भी इसे भ्रामक करार दिया।

दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल पेले का निधन बीते 29 दिसंबर को हो गया था।

पेले के पैर को संग्रहालय में रखने संबंधी फेसबुक पोस्ट को तीन जनवरी को लिखा गया था। दुनिया भर में लोकप्रियता के कारण यह पोस्ट वायरल हो गया और फिर सोशल मीडिया पर इस तरह के कई और पोस्ट साझा किये गये।

‘पीटीआई’ ने इस पोस्ट के फैक्ट चेक की शुरुआत गुगल सर्च पर ‘पेले के पैर को संग्रहालय’ में रखा जायेगा से की। इससे जुड़ी कोई भी खबर नहीं मिली।

इसके बाद फीफा की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर इस तरह की किसी घोषणा को ढूंढने की कोशिश हुई लेकिन इससे संबंधित कुछ नहीं मिला।

इसने सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में टीएनटी स्पोर्ट्स का हवाला दिया गया था लेकिन टीएनटी की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल खंगालने पर वहां भी इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद ‘गुगल’ पर पेले के निधन से जुड़े शब्दों को लेकर खोज की गयी। इसमें भी पेले के पैर को संग्रहालय में रखने संबंधी कोई खबर नहीं मिली।

फुटबॉल के इस ‘बादशाह’ की अंत्येष्टि तीन जनवरी को सांतोस में की गयी थी

इस जांच को आगे बढ़ते हुए ‘पीटीआई’ की फैक्ट चेट टीम ने फीफा को ई-मेल किया। फीफा के एक प्रवक्ता ने अपने ईमेल के कहा, ‘‘हम इस दावे का पूरी तरह से खंडन करते हैं।’’

इसका निष्कर्ष यह निकला कि सोशल मीडिया पर पेले और फीफा के बारे में साझा किया गया दावा झूठा था।

पाठक अगर सोशल मीडिया पर साझा किसी पोस्ट की सत्यता जानने के लिए ‘फैक्ट चेक’ चाहते हैं तो संबंधित दावा साझा करने के लिए व्हाट्सअप नंबर +91-8130503759 के माध्यम से ‘पीटीआई फैक्ट चेक’ से संपर्क कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\