जरुरी जानकारी | पीटीसी इंडिया का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 35 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीटीसी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 35.41 प्रतिशत घटकर 47.96 करोड़ रुपये रह गया। अनुषंगी इकाइयों से कम योगदान के कारण कंपनी का लाभ घटा है।

नयी दिल्ली, 19 जून पीटीसी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 35.41 प्रतिशत घटकर 47.96 करोड़ रुपये रह गया। अनुषंगी इकाइयों से कम योगदान के कारण कंपनी का लाभ घटा है।

पीटीसी इंडिया ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 74.26 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

कंपनी की कुल 2019-20 की चौथी तिमाही में बढ़कर 3,638.50 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,057.06 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 406.06 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष में यह 489.75 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

कंपनी की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में 18,123.57 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 में 15,283.25 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में शेयरधारकों को 55 प्रतिशत यानी 5.50 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू