देश की खबरें | नोएडा में मनोचिकित्सक की संदिग्ध अवस्था में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में एक मनोचिकित्सक सेक्टर 75 स्थित अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई।
नोएडा (उप्र), छह अप्रैल नोएडा में एक मनोचिकित्सक सेक्टर 75 स्थित अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई।
थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मनोचिकित्सक डॉ. सुजाता गौतम सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में दो अन्य लड़कियों सपना और श्रुति के साथ रहती थी।
सिंह ने बताया कि सुजाता रविवार को अपने क्लीनिक से घर आने के बाद अपने कमरे में चली गई, लेकिन कुछ देर बाद सपना और श्रुति ने उसे बाथरूम में बेहोश पड़े देखा।
उन्होंने बताया कि सुजाता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)