देश की खबरें | त्रिपुरा में कांग्रेस नेता का पीएसओ, चालक हमले में घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और चालक यहां कृष्णानगर इलाके में बदमाशों के एक समूह के कथित हमले में रविवार को घायल हो गए।

अगरतला, एक मई कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और चालक यहां कृष्णानगर इलाके में बदमाशों के एक समूह के कथित हमले में रविवार को घायल हो गए।

यह घटना तब हुई जब राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वकील समिक देब से मुलाकात कर रहे थे।

रॉय बर्मन ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं आज कानूनी सलाह के लिए वकील के आवास पर गया था। अचानक मैंने आवास के बाहर हल्ला-गुल्ला सुना। जब मैं बाहर आया तो मैंने देखा कि मेरा चालक अभिजीत दत्ता मदद के लिए चिल्ला रहा है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मेरा पीएसओ रमेश बिन घटनास्थल से भाग गया और उसे भी चोटें आयी हैं। सूचना देने पर पुलिस आयी और उन्हें ढूंढा तथा उन्हें आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि शायद चालक के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

पांच बार के विधायक रहे रॉय बर्मन इस साल फरवरी में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

रमेश बिन की शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है।

अगरतला पश्चिम पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘पूर्व मंत्री के निजी सुरक्षा कर्मी द्वारा दर्ज करायी शिकायत के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गयी और हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कोर समिति के सदस्य आशीष साहा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी और चालक पर हमले में भाजपा समर्थित ‘बाइक बहिनी’ (बाइकर गिरोह) शामिल है।

साहा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले चार वर्षों से भाजपा नीत सरकार लोगों के अधिकारों और आजादी का गला घोंटने के लिए आतंक पैदा कर रही है। हमने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी प्रदर्शन करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू