जरुरी जानकारी | विवेकपूर्ण बजट धारणाएं तनाव के बीच व्यापक आधार को मजबूत र्रखेंगी: सीईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय अर्थव्यवस्था पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की विवेकपूर्ण बजट धारणाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि अर्थव्यवस्था का व्यापक आधार मजबूत बना रहे।

मुंबई, 11 मार्च भारतीय अर्थव्यवस्था पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की विवेकपूर्ण बजट धारणाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि अर्थव्यवस्था का व्यापक आधार मजबूत बना रहे।

आम बजट पेश होने से कुछ दिन पहले सीईए बनाए गए नागेश्वरन ने कहा कि वृद्धि और राजस्व संग्रह की धारणाएं विवेकपूर्ण हैं, क्योंकि उनमें मौजूदा अनिश्चितताओं का ध्यान रखा गया है।

नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘तेल की कीमत और भू-राजनीतिक घटनाक्रम के संबंध में दीर्घकालिक अनिश्चितताओं को छोड़कर, हमारे व्यापक आधार इन घटनाओं से पैदा होने वाले निकट-अवधि के झटके का सामना करने में सक्षम हैं।’’

हालांकि उन्होंने इस मौके पर रूस के यूक्रेन पर हमले या तेल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का कोई विशेष उल्लेख नहीं किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर तक पहुंच गई थीं।

नागेश्वरन ने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि, मुद्रास्फीति और मौद्रिक नीति पर हालिया घटनाक्रम के असर का आकलना विशेष अवधि के आधार पर करना होगा।

उन्होंने कहा कि ये सभी घटनाक्रम अभी शुरुआती अवस्था में हैं, और इस स्तर पर किसी निष्कर्ष तक पहुंचना बहुत जल्दबाजी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश को किसी भी अनहोनी के लिए तैयार और सतर्क रहने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\