देश की खबरें | पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर कई स्थानों पर प्रदर्शन; जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू, बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर एवं कुछ राज्यों में भी शुक्रवार को प्रदर्शन हुए। झारखंड में प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया, जबकि जम्मू में अधिकारियों ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया और कश्मीर में बंद जैसी स्थिति रही।

नयी दिल्ली/श्रीनगर, 10 जून पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर एवं कुछ राज्यों में भी शुक्रवार को प्रदर्शन हुए। झारखंड में प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया, जबकि जम्मू में अधिकारियों ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया और कश्मीर में बंद जैसी स्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पैगंबर के बारे में विवादित बयान देने वाले अपने दोनों नेताओं को निलंबित कर चुकी है।

दिल्ली में, प्रदर्शनकारियों ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया।

जामा मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिनमें से कुछ ने तख्तियां ले रखी थीं। प्रदर्शन करने वालों ने नुपुर शर्मा और भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और यह करीब 15-20 मिनट तक चला तथा बाद में प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

झारखंड की राजधानी रांची के मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट प्रदर्शन कर रही भीड़ को नियंत्रित करते समय कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उमड़ आये तथा पथराव एवं नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और लाठी चार्ज किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन सुबह से ही हो रहे थे और शुक्रवार की नमाज के बाद इसने जोर पकड़ लिया। विवादित टिप्पणी के खिलाफ कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में, भद्रवाह और किश्तवाड़ के कुछ इलाकों में तनाव पैदा होने के बाद अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया, जबकि कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद जैसी स्थिति रही।

अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह और किश्तवाड़ कस्बे तथा कश्मीर के श्रीनगर शहर में एहतियाती उपाय के तहत इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई। मोबाइल इंटरनेट भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद कर दिया गया।

भद्रवाह कस्बे से पथराव की छिटपुट घटनाओं की खबरें हैं। कुछ लोग प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

श्रीनगर में, लाल चौक, बाटामालू, तेंगपोरा और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन हुए।

उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। राज्य के सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ में नारेबाजी की गई।

प्रयागराज के अताला इलाके में लोगों ने शुक्रवार की नमाज के बाद नारेबाजी की और पथराव किए।

महाराष्ट्र के भी कई शहरों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किए, हालांकि कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

नवी मुंबई के पनवेल शहर में 1,000 महिलाओं सहित करीब 3,000 प्रदर्शनकारियों ने शर्मा और जिंदल की गिरफ्तारी के लिए विरोध मार्च निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल ने पनवेल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि वाशी के शिवाजी चौक पर भी प्रदर्शन किया गया, जहां एक प्रतिनिधिमंडल ने वाशी थाने को एक ज्ञापन दिया।

ठाणे, औरंगाबाद, सोलापुर, नंदुरबार, परभणी, बीड, लातूर, भंडारा, चंद्रपुर और पुणे जिलों में भी इसी तरह के प्रदर्शन या मार्च आयोजित किए गए।

इस बीच, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में शर्मा और जिंदल तथा स्वामी यति नरसिंहानंद के खिलाफ शुक्रवार को एक शिकायत दायर की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\