देश की खबरें | विरोध प्रदर्शन कर पहलवानों का दावा: दिल्ली पुलिस जनरेटर सेट और गद्दे ले गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गुरुवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उनका जेनरेटर सेट और सुखाने के लिए रखे गद्दे ले लिए हैं। प्रदर्शन स्थल के पास भारी पुलिस बल तैनात है।

नयी दिल्ली, पांच मई विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गुरुवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उनका जेनरेटर सेट और सुखाने के लिए रखे गद्दे ले लिए हैं। प्रदर्शन स्थल के पास भारी पुलिस बल तैनात है।

  जेनरेटर सेट नहीं होने के कारण प्रदर्शनकारियों को अपना भाषण बिना माइक्रोफोन के देना पड़ा।

एक पहलवान ने कहा, ‘‘ दिल्ली पुलिस हमारे उन गद्दों को ले गई है जिन्हें हमने सुखाने के लिए रखा था. उन्होंने हमारा जनरेटर सेट भी ले लिया है।’’

धरना स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी पुलिस बंदोबस्त था। बजरंग पूनिया ने बुधवार रात को किसानों और आम जनता के समर्थन की मांग करते हुए जंतर मंतर पहुंचने का आह्वान किया था। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अधिक पुलिस बल को तैनात किया गया है।

बुधवार की रात करीब 11 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ उस समय हाथापाई हो गई, जब वे अपने रात्रि विश्राम के लिए फोल्डिंग चारपाई ला रहे थे। उनके पुराने गद्दे बारिश के कारण गीले हो गये थे।

  ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस और पहलवानों में झड़प शुरू हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू