देश की खबरें | प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने दिशा रवि की रिहाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की रिहाई की सोमवार को फिर से मांग की।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की रिहाई की सोमवार को फिर से मांग की।

दिशा रवि को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि दिशा रवि ने दो अन्य संदिग्धों- मुंबई की वकील निकिता जैकब और पुणे निवासी इंजीनियर शांतनु- के साथ मिलकर किसानों के विरोध प्रदर्शनों से संबंधित ‘‘टूलकिट’’ बनायी और भारत की छवि खराब करने के लिए उसे सोशल मीडिया पर साझा किया।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘हम किसान आंदोलन को कमजोर करने के प्रयासों के तहत सरकार द्वारा पुलिस की ताकत के खुल्लमखुला दुरुपयोग को लेकर बहुत चिंतित एवं दुखी हैं। हम उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना युवा जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किए जाने की आलोचना करते हैं। एसकेएम बिना शर्त उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।’’

पुलिस ने सोमवार को कहा कि दिशा की गिरफ्तारी के समय ‘‘सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया’’।

एसकेएम ने दिशा की रिहाई की रविवार को भी मांग की थी।

किसानों के प्रदर्शनों को समर्थन देते हुए जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने यह ‘टूलकिट’ साझा की थी। ‘टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश तथा सामग्री होती है।

इस बीच, एसकेएम ने अपने सभी घटकों से स्वतंत्रता से पूर्व पंजाब प्रांत के प्रमुख राजनीतिज्ञ रहे सर छोटू राम के किसानों के हितों में योगदान को याद करने के लिए मंगलवार को सभाएं आयोजित करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू