विदेश की खबरें | पोलैंड में प्रदर्शनकारियों ने बंद की सड़क, बेलारूस जाने वाले ट्रकों की लगीं लंबी कतारें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारी रूस और उसके साथी बेलारूस के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनकारी रूस और उसके साथी बेलारूस के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शकारी बीते दो सप्ताह से सीमा पर नाकेबंदी कर रहे हैं ताकि रूस पर यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने का दबाव बनाया जा सके।
पूर्वी पोलैंड में ''नो ट्रेड विद रशिया!'' प्रदर्शन का नया दौर शनिवार तड़के शुरू हुआ।
स्थानीय कर कार्यालय के प्रवक्ता मिशाल डेरुस ने बताया कि रविवार तड़के लगभग 950 ट्रक सीमा पार कर बेलारूस में दाखिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सीमा बिंदू की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है और पुलिस प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा रही है।
पोलैंड के प्रधानमंत्री एम. मोरावीकी ने शनिवार को हुए प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए यूरोपीय संघ से रूस के साथ सभी तरह के सड़क व समुद्री व्यापार पर रोक लगाने की अपील की है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)