देश की खबरें | धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट से कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर मंगलवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 नवंबर एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट से कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर मंगलवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने छुट्टी पर घर भेज दिये गये उस गैर-स्थानीय छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने शहर के निगीन इलाके में स्थित संस्थान के दोनों प्रवेश द्वार बंद कर दिये तथा परिसर के अंदर नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि सोशल मीडिया पोस्ट ने एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, संस्थान सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने वाले छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

वर्ष 2016 में टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत के वेस्टइंडीज से हारने के बाद स्थानीय और बाहरी छात्रों के बीच झड़प ने संस्थान को हिलाकर रख दिया था।

उस वक्त, जैसे ही कुछ स्थानीय छात्रों ने भारत की हार का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े, बाहरी छात्रों ने विरोध किया, जिसके कारण झड़पें हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now