देश की खबरें | एनएलसी के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप लिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) द्वारा कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने के खिलाफ पत्ताली मक्कल कॉची (पीएमके) पार्टी के प्रदर्शन ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।

कडलूर (तमिलनाडु), 28 जुलाई नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) द्वारा कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने के खिलाफ पत्ताली मक्कल कॉची (पीएमके) पार्टी के प्रदर्शन ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस ने पीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अंबुमणि रामदास को कंपनी परिसर में प्रवेश करने का प्रयास करने के दौरान हिरासत में ले लिया। इसके बाद ही प्रदर्शन हिंसक हो गया।

जब पुलिस अंबुमणि को ले जाने लगी तो बड़ी संख्या में पीएमके कार्यकर्ता पुलिस वाहन के सामने खड़े हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्टी के सदस्यों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

इस दौरान एक पुलिस निरीक्षक के घायल होने की भी सूचना है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि वे लगातार आंदोलन कर रहे थे, इसलिए उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी, आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

अपने नेता को हिरासत में लिए जाने से नाराज समर्थकों ने कथित तौर पर एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, अंबुमणि ने दावा किया कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने से पार्टी के कुछ सदस्य घायल हो गए हैं।

पार्टी सदस्यों को संबोधित करने के बाद अंबुमणि ने समर्थकों के साथ एनएलसी में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

हालांकि, एनएलसी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि वर्तमान में कोई नई भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा रहा है और कंपनी केवल एनएलसी की खदानों में बाढ़ को रोकने के लिए नहर मोड़ने के काम में शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\