विदेश की खबरें | अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में दिवाली के महत्व पर प्रस्ताव पेश किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के सांसदों ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने प्रकाश के पर्व का धार्मिक तथा ऐतिहासिक महत्व रेखांकित करते हुए सदन में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिका के सांसदों ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने प्रकाश के पर्व का धार्मिक तथा ऐतिहासिक महत्व रेखांकित करते हुए सदन में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

विश्व भर में दीपावली का पर्व शनिवार को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Jameela Jamil ने किया खुलासा, कहा- कभी मैं भी महिला विरोधी हुआ करती थी.

अमेरिका में हिंदू, सिख और जैन समुदाय के 40 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं जो दीपावली का त्यौहार मनाते हैं।

सदन में पेश किये गए प्रस्ताव में भारतीय-अमेरिकी लोगों के लिए दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित किया गया तथा विश्व भर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े | Pakistan: प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी हिंदुओं को दी दिवाली की बधाई.

शुक्रवार को सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा, “हिंदू, सिख और जैन लोगों के लिए दिवाली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है और इस बार अमेरिका तथा दुनियाभर में चुनौतियों और अनिश्चितता से भरे माहौल में इसके महत्व को समझना और भी अहम हो गया है।”

भारत और अमेरिका समेत विश्वभर में धार्मिक विविधता की सराहना करते हुए प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच सहयोग और सम्मान के संबंधों को रेखांकित किया गया है।

सीनेट सदस्य और सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष जॉन कोर्निन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल महामारी के दौरान कई त्यौहार आए लेकिन दिवाली उनमें से विशिष्ट है।

उन्होंने कहा, “हम अधिक मात्रा में एकत्र नहीं हो सकते लेकिन फिर भी इस संसार में अच्छाई के लिए पर्व मना सकते हैं। एकांतवास के इस समय में दिवाली हमे संपर्क बनाने में सहायता कर सकती है।”

कोर्निन ने कहा, “चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, दिवाली हमे याद दिलाती है कि अंधकार पर सदैव प्रकाश की विजय होती है और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। अनिश्चितता के इस दौर में दिवाली हमें अवसर और अच्छाई की तलाश करने का मौका देती है।”

तुलसी गबार्ड और रो खन्ना समेत अमेरिकी कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा के कई अन्य सदस्यों ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

यश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी