देश की खबरें | गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद (उप्र), 12 मई गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने रविवार को बताया कि विक्रम मावी (55) नामक प्रॉपर्टी डीलर पर शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और धारदार हथियार से भी हमला किया, उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे सागर मावी ने अपने चचेरे भाई पवन भाटी समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सागर ने पुलिस को बताया है कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह और उसके पिता प्रेम नगर कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय से लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के टीला शाहबाजपुर गांव जा रहे थे, रास्ते में उसके चचेरे भाई पवन भाटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

सागर का कहना है कि वह तो किसी तरह बचकर निकल गया लेकिन हमलावरों ने उसके पिता पर न सिर्फ धारदार हथियारों से हमला किया बल्कि चार गोलियां भी मारीं।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक मारे गए प्रॉपर्टी डीलर और उसके हत्यारोपी भतीजे भाटी दोनों का ही आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों के खिलाफ पांच-पांच मामले दर्ज हैं।

यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पवन भाटी के पिता, मां और पत्नी तथा हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\