देश की खबरें | दिल्ली के भलस्वा डेयरी गांव में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी गांव में सोमवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 मई उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी गांव में सोमवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह घटना अपराह्न करीब 2.30 बजे हुई। बिजेंद्र यादव (50) उर्फ बबली एक समारोह में शामिल होने आया था जहां उसे तीन से चार लोगों ने गोली मार दी। उसे चार से पांच गोलियां लगीं।

पुलिस के मुताबिक उन्हें गोली लगने से घायल एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।

गौरतलब है कि बिजेंद्र यादव हत्या और डकैती सहित 10 आपराधिक मामलों में शामिल था।

पुलिस ने कहा कि हालांकि, अधिक जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत जहांगीरपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\