देश की खबरें | पूर्व विधानपरिषद सदस्य हाजी इकबाल की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि बुधवार को पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम ने मिर्जापुर में फरार हाजी इकबाल की आलीशान कोठी के साथ साथ सहारनपुर जिले में अलग अलग स्थानों पर 203 करोड़ रुपये की उनकी चल-अचल सम्पति को कुर्क कर लिया ।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि बुधवार को पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम ने मिर्जापुर में फरार हाजी इकबाल की आलीशान कोठी के साथ साथ सहारनपुर जिले में अलग अलग स्थानों पर 203 करोड़ रुपये की उनकी चल-अचल सम्पति को कुर्क कर लिया ।

टाडा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हाजी इकबाल की 148 सम्पतियों को चिन्हित किया गया था तथा मिर्जापुर में गैंगस्टर अधिनियम की धारा मे वांछित हाजी इकबाल एवं उनके अन्य साथियों के विरूद्ध जिला मजिस्ट्रेट ने जब्तीकरण का आदेश जारी किया। उनके अनुसार इस आदेश के तहत यह जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हाजी इकबाल और उनके परिवार एवं साथियों के विरूद्ध पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की जिसमें यह जिक्र था कि लगभग 148 सम्पतियां अवैध खनन से खरीदी गईं और ये हाजी इकबाल के नाम या बेनामी थीं। उनके मुताबिक यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गयी थी।

एसएसपी ने बताया कि जो 148 सम्पतियां जब्त की गयी हैं, उनका बाजार मूल्य करीब 203 करोड रुपये है।

टाडा ने बताया कि हाजी इकबाल और इनके साथियों की जो अन्य सम्पतियां हैं उनकी भी जांच की जा रही है । उनके अनुसार आने वाले समय में अवैध ढंग से अर्जित की गई सम्पति के विरूद जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी ।

एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल अभी फरार हैं, जबकि उनके भाई और तीन पुत्रों को गिरफतार किया जा चुका है। अधिकारी के अनुसार हाजी इकबाल की गिरफतारी के लिये पुलिस की कई टीम लगातार काम कर रही हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\