देश की खबरें | समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उचित पोषण महत्त्वपूर्ण : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उचित पोषण को महत्त्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कुपोषण हटाने को लेकर देशभर में जागरुकता के प्रसार की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उचित पोषण को महत्त्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कुपोषण हटाने को लेकर देशभर में जागरुकता के प्रसार की अपील की।

सोमवार से ‘पोषण माह’ 2020 शुरू हुआ है। इस अवसर पर मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह प्रयास भारत के युवा एवं महिला शक्ति की मदद करेगा।

यह भी पढ़े | 2 Babbar Khalsa International Terrorists Arrested: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, कई बड़े नेता थे निशाने पर.

उन्होंने कहा कि भारत में असंख्य प्रकार के सेहतमंद भोजन मौजूद हैं और उन्होंने लोगों से इन भोजनों को केंद्रीय सरकार के नागरिक जुड़ाव मंच पर साझा करने को कहा।

मोदी ने कहा, “चलिए ‘लोकल फॉर पोषण’ बना जाए। हमारे देश में बहुत से सेहतमंद भोजन बनते हैं जिनमें पोषक तत्व बहुत अधिक होते हैं। उन्हें ‘मायगवइंडिया’ पर विशेष रूप से तैयार जगह पर साझा करें। कामना है कि आपकी पारिवारिक पाक विधि पोषक एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देगी।”

यह भी पढ़े | Conona Cases in UP: मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या.

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का एक छोटा सा हिस्सा साझा किया जिसमें उन्हें लोगों के विकास में पोषण के महत्व के बारे में बात की थी।

‘पोषण माह’ कुपोषण के खिलाफ देश की लड़ाई को दर्शाने के लिए हर साल सितंबर में मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू