विदेश की खबरें | टिकटॉक पर ई-सिगरेट का मनोरंजन, सुरक्षित तथा सामाजिक रूप से स्वीकार्य के तौर पर प्रचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पर्थ (ऑस्ट्रेलिया), 12 मई (द कन्वरसेशन) इंस्टाग्राम, टिकटॉक और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच ई-सिगरेट को सकारात्मक तरीके से दिखाते हैं। यह इसे ऐसे दिखाते हैं जैसे ई-सिगरेट का इस्तेमाल आम है और इसे सामाजिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया), 12 मई (द कन्वरसेशन) इंस्टाग्राम, टिकटॉक और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच ई-सिगरेट को सकारात्मक तरीके से दिखाते हैं। यह इसे ऐसे दिखाते हैं जैसे ई-सिगरेट का इस्तेमाल आम है और इसे सामाजिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में पारंपरिक तंबाकू के विज्ञापन पर दशकों से प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ई-सिगरेट का व्यापक रूप से प्रचार किया जाता है।

कुछ मंचों की कंटेंट नीतियां हैं जिसके तहत तंबाकू उत्पाद के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की मनाही है। लेकिन इस सप्ताह प्रकाशित हमारे नए अध्ययन से पता चलता है कि इन नीतियों का नियमित रूप से उल्लंघन किया जाता है।

सकारात्मक वीडियो से बढ़ रहा है ई-सिगरेट का चलन :

ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के युवाओं में ई-सिगरेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ई-सिगरेट को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेशों का युवाओं पर असर पड़ सकता है जो सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कुछ मामलों में इन संदेशों को खुले तौर पर किशोरों को लक्षित करके भी दिखाया गया।

अनुसंधान से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर ई-सिगरेट से जुड़े पोस्ट देखने वाले युवाओं के वैपिंग करने (सिगरेट का धुआं अंदर खींचने) तथा ई-सिगरेट को सकारात्मक तरीके से देखने की अधिक आशंका होती है।

टिकटॉक तरकीबों पर जोर देता है और नुकसान को कम करता है :

हाल में प्रकाशित हमारे अध्ययन में हमने देखा कि टिकटॉक पर किन तरीकों से ई-सिगरेट का विज्ञापन तथा प्रचार किया जा रहा है। हमने ई-सिगरेट की उपयोगकर्ता द्वारा बनाये गए अंग्रेजी के 264 वीडियो का विश्लेषण किया और फरवरी 2022 में टिकटॉक की अपनी कंटेंट नीति के खिलाफ उनका मूल्यांकन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\