देश की खबरें | ओडिशा में दिवाली पर पुरी मंदिर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पुरी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की और 12वीं सदी का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।

भुवनेश्वर, चार नवंबर ओडिशा में पुरी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की और 12वीं सदी का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।

पुरी के उप जिलाधिकारी भबातरन साहू ने कहा कि निषेधाज्ञा आदेश बृहस्पतिवार सुबह से लेकर देर रात तक के लिए लागू किए गए।

जिला प्रशासन ने महामारी के मद्देनजर मंदिर के पास ''पाया श्रद्धा'' अनुष्ठान पर रोक लगा दी।

इस बीच, कटक जिले के धबलेश्वर मंदिर में भी इसी तरह के प्रतिबंध लागू रहे। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि कटक जिला प्रशासन ने मशहूर शिव मंदिर के पास निषेधाज्ञा आदेश लागू किया।

वहीं, भुवनेश्वर नगर निगम ने श्रद्धालुओं को लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान की इजाजत नहीं दी। भुवनेश्वर और राज्य के अन्य हिस्से रोशनी से जगमगाते नजर आए। लोगों ने दीये, मोमबत्तियों और बिजली के बल्ब से अपने घरों को सजाया।

महामारी के मद्देनजर भीड़ एकत्र होने से बचाव के लिए भुवनेश्वर और कटक नगर निगम ने अगले सप्ताह होने वाले छठ पूजा उत्सव सार्वजनिक स्थानों पर मनाए जाने पर रोक लगा दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\