देश की खबरें | स्वास्थ्य क्षेत्र में नवोन्मेष से जुड़े 75 स्टार्टअप की पहचान के लिए कार्यक्रम की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ, कृत्रिम इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों के क्षेत्र में नवोन्मेष से जुड़े 75 स्टार्टअप की पहचान करने के लिए मंगलवार को एक कार्यक्रम शुरू किया।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ, कृत्रिम इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों के क्षेत्र में नवोन्मेष से जुड़े 75 स्टार्टअप की पहचान करने के लिए मंगलवार को एक कार्यक्रम शुरू किया।

‘अमृत ग्रैंड चैलेंज प्रोग्राम’ शुरू करते हुए सिंह ने कहा कि नये स्टार्टअप और युवा उद्यमी नये विचारों के साथ सामने आएं और भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने का रास्ता तलाशें।

मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत चुने गए 75 स्टार्टअप अगले 25 साल तक देश की तरक्की में मददगार साबित होंगे।

नयी दिल्ली में ‘विज्ञान से विकास’ थीम पर आयोजित ‘बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च एसिस्टेंस काउंसिल (बीआईआरसी) की 10वीं बायोटेक इनोवेटर्स मीट’ के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने विचार से लेकर विकास के स्तर पर ऐसे स्टार्टअप का पूरा साथ देने का भी वादा किया।

उन्होंने बीआईआरएसी को निर्देश दिया कि वह अग्रसक्रिय रूप से नये स्टार्टअप से मिले और उनकी मदद करे तथा उनका साथ दे, उनके अपने पास आने का इंतजार ना करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में साल के अंत में ऑडिट कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी