जरुरी जानकारी | रबी सत्र में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1,154.30 लाख टन रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य रूप से रकबा बढ़ने की वजह से रबी फसल सत्र 2024-25 के दौरान गेहूं का उत्पादन दो प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1,154.30 लाख टन रहने का अनुमान है। सरकार ने सोमवार को यह अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 10 मार्च मुख्य रूप से रकबा बढ़ने की वजह से रबी फसल सत्र 2024-25 के दौरान गेहूं का उत्पादन दो प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1,154.30 लाख टन रहने का अनुमान है। सरकार ने सोमवार को यह अनुमान जताया है।

पिछले रबी फसल सत्र में गेहूं का उत्पादन 1,132.92 लाख टन रहा था।

कृषि मंत्रालय ने सोमवार को 2024-25 के लिए प्रमुख फसलों (खरीफ और रबी) के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र के विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिये किसानों को सहायता और प्रोत्साहन देने से कृषि फसलों के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

दूसरे अग्रिम अनुमान में खरीफ और रबी सत्र शामिल हैं। तीसरे अग्रिम अनुमान में गर्मी के मौसम को शामिल किया जाएगा।

फसल सत्र 2024-25 में खरीफ धान का उत्पादन 2023-24 के खरीफ मौसम के 1,132.59 लाख टन से बढ़कर रिकॉर्ड 1,206.79 लाख टन होने का अनुमान है। वहीं रबी चावल का उत्पादन 146.01 लाख टन से बढ़कर 157.58 लाख टन होने का अनुमान है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, गेहूं का उत्पादन 1,154.30 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 1,132.92 लाख टन उत्पादन की तुलना में 21.38 लाख टन अधिक है।

मोटे अनाज यानी श्री अन्न (खरीफ) का उत्पादन 137.52 लाख टन और श्री अन्न (रबी) का उत्पादन 30.81 लाख टन अनुमानित है।

इसके अलावा, पोषक/ मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 385.63 लाख टन और पोषक/मोटे अनाज (रबी) का उत्पादन 174.65 लाख टन अनुमानित है।

तुअर और चने का उत्पादन क्रमशः 35.11 लाख टन और 115.35 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि मसूर का उत्पादन 18.17 लाख टन होने की संभावना है।

खरीफ मौसम में तिलहन और रबी मूंगफली का उत्पादन क्रमशः 104.26 लाख टन और 8.87 लाख टन अनुमानित है।

खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के खरीफ मूंगफली उत्पादन 86.60 लाख टन की तुलना में 17.66 लाख टन अधिक है। सोयाबीन का उत्पादन 151.32 लाख टन अनुमानित है, जबकि पिछले वर्ष इसका 130.62 लाख टन उत्पादन हुआ था।

रैपीसीड और सरसों का उत्पादन 128.73 लाख टन होने का अनुमान है।

कपास का उत्पादन 294.25 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 4,350.79 लाख टन अनुमानित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट