ताजा खबरें | रेलवे में 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही : वैष्णव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेलवे ने 2014 से 2022 के दौरान कुल मिलाकर करीब 3.50 लाख लोगों को रोजगार दिया है तथा अभी 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रेलवे ने 2014 से 2022 के दौरान कुल मिलाकर करीब 3.50 लाख लोगों को रोजगार दिया है तथा अभी 1.40 लाख लोगों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2014 से 2022 के बीच रेलवे ने 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसमें भी रेलवे की अहम भूमिका होगी और वह 1.40 लाख लोगों को नौकरियां देगा। उन्होंने कहा कि रेलवे इस साल 18 हजार नौकरियों की पेशकश कर चुका है।

रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां विगत में कई परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे जमीन नहीं मिल सकी है। उन्होंने पिछली घोषणाओं पर तंज करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग घोषणा करते हैं, कुछ लोग काम करते हैं... हम बातें नहीं, काम करने में विश्वास करते हैं।’’

वैष्णव ने कहा कि राज्य में जमीन मिलते ही परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ऐसा विभाग है जिसमें ‘सबका प्रयास’ की जरूरत है और राज्यों की ओर से सहयोग काफी अहम है। कोलकाता मेट्रो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में वहां विस्तार की गति काफी धीमी थी लेकिन अब हर पांच-छह महीने में एक नया खंड चालू हो रहा है।

रेल मंत्री ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डीएफसी) का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक इसमें 1300 किलोमीटर हिस्सा चालू हो गया है जबकि 2014 तक इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू