देश की खबरें | हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को शून्यकाल के दौरान हंगामे के बीच दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को शून्यकाल के दौरान हंगामे के बीच दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

शून्यकाल शुरू होते ही मंत्री पद से बर्खास्त किए गए विधायक राजेंद्र गुढ़ा लाल रंग की एक 'डायरी' लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के सामने पहुंचे। उन्होंने वह डायरी अध्यक्ष को देना चाहा लेकिन जोशी ने उन्हें अनुमति नहीं दी। जोशी ने गुढ़ा से उनके कक्ष में आने को कहा।

इसके बाद गुढ़ा संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल की ओर बढ़े तथा दोनों में कुछ बहस हुई। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने वहां जा कर गुढ़ा को दूर किया। इस दौरान मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हंगामे के चलते जोशी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

बाद में सदन से बाहर गुढ़ा ने कहा कि वह अपनी 'लाल डायरी' सदन में पेश करना चाहता थे लेकिन अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। गुढ़ा ने कहा, ‘‘अध्यक्ष ने मुझे बोलने की इजाजत नहीं। संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल ने बोलना शुरू किया। मैंने धारीवाल से कहा कि मैं बोलना चाहता हूं, मुझे बर्खास्त किया गया है।’’

गुढ़ा ने अपने इलाके में हुई एक कथित घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मैं इस घटना से आहत था और इस पर बोलना चाहता था। मुझ पर आरोप लगाए गए कि मैं भाजपा से मिला हुआ हूं। मुझसे माफी मांगने को कहा गया। मैं पूछना चाहता हूं कि मैं किस चीज की माफी मांगू, मेरी गलती क्या है? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी डायरी छीन ली गई। मुझ पर हमला कर मुझे नीचे गिरा दिया गया। मुझे मार्शल ने नहीं बल्कि कांग्रेस के मंत्रियों ने बाहर निकाला। डायरी का आधा हिस्सा विधानसभा में मुझसे छीन लिया गया। लेकिन इसका आधा हिस्सा अभी मेरे पास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। मैं लड़ाई लड़ूंगा, जनता के बीच जाऊंगा लेकिन किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू