देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक जाम से जुड़ी अद्यतन सूचना दी। यातायात पुलिस ने बताया कि राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन से मुंडका की ओर और टिकरी से पीरागढ़ी की ओर जाने वाली दोनों सड़कों पर भारी जलजमाव है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर 83 फ़ीसदी दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर में सात मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने रविवार को दिन में आकाश में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। विभाग ने बताया था कि अधिकतम तापमान क़रीब 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगस्त माह में दीर्घावधि औसत की 95 से 106 फीसदी बारिश हो सकती है।

जुलाई में दिल्ली में बहुत भारी बारिश हुई थी। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\