देश की खबरें | खुले दिमाग से की जा रही है दो रूसी नागरिकों की मौत की जांच : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक एस. के. बंसल ने रविवार को कहा कि रूस के एक सांसद सहित दो रूसी नागरिकों की मौत की जांच सीआईडी और अपराध शाखा की टीम कर रही है।

भुवनेश्वर, एक जनवरी ओडिशा के पुलिस महानिदेशक एस. के. बंसल ने रविवार को कहा कि रूस के एक सांसद सहित दो रूसी नागरिकों की मौत की जांच सीआईडी और अपराध शाखा की टीम कर रही है।

बंसल ने कहा कि जांच ‘खुले दिमाग’ से की जा रही है और अभी तक ‘‘किसी प्रकार की गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं।’’

रूसी सांसद पावेल एंतोव (65) की 24 दिसंबर को रायगढ़ के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वहीं, उनके मित्र व्लादिमीर बाइडेनोव (61) अपने कमरे में 22 दिसंबर को मृत मिले थे।

इस सिलसिले में रायगढ़ के सदर थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

डीजीपी ने बताया कि दो रूसी नागरिकों की मौत के मामले में ‘‘किसी प्रकार की गड़बड़ी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।’’

यह पूछने पर कि क्या इंटरपोल से मदद ली जाएगी, डीजीपी ने कहा कि जरूरत होने पर सीआईडी-सीबी इंटरपोल से मदद लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now