देश की खबरें | प्रो लीग मुकाबले से हमें स्पेन को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी: मनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत अगले महीने एफआईएच प्रो लीग के नए सत्र में स्पेन की मेजबानी करेगा और कप्तान मनप्रीत सिंह इस अवसर का उपयोग भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को बेहतर तरीके से समझने के लिए करना चाहते हैं।

नई दिल्ली, 28 सितंबर भारत अगले महीने एफआईएच प्रो लीग के नए सत्र में स्पेन की मेजबानी करेगा और कप्तान मनप्रीत सिंह इस अवसर का उपयोग भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को बेहतर तरीके से समझने के लिए करना चाहते हैं।

भारत 28 अक्टूबर को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में प्रो लीग के पहले मैच में न्यूजीलैंड से खेलेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को स्पेन के खिलाफ दूसरा मैच होगा।

एक ही पूल में मौजूद भारत और स्पेन 13 जनवरी को राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विश्व कप के पहले मैच में आमने सामने होंगे।

मनप्रीत ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा है कि हमें प्रो लीग मुकाबले में अभी स्पेन के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। यह हमें उनके खेल को समझने का मौका देगा और हमें पता चलेगा कि एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला 2023 के पहले मैच में उनसे फिर से भिड़ने से पूर्व हमें क्या सुधार करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर हॉकी के लिए यह रोमांचक समय है और मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर से प्रशंसक हमारे अभियान का समर्थन करने के लिए राउरकेला और भुवनेश्वर आएंगे।’’

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत को पूल डी में इंग्लैंड (छठे), स्पेन (आठवें) और पदार्पण करने वाले वेल्स (16वें) के साथ रखा गया है।

स्पेन के बाद भारत अपना दूसरा मैच 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ राउरकेला में खेलेगा। इसके बाद टीम राजधानी भुवनेश्वर जाएगी जहां उनका सामना 19 जनवरी को अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेल्स से होगा।

विश्व कप में स्पेन के खिलाफ मैच नवनिर्मित राउरकेला स्टेडियम में भारतीय टीम का पहला मैच होगा जिसे दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम माना जा रहा है।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘हम सभी ने अनुभव किया है कि भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में माहौल कितना शानदार हो सकता है और मैंने सुंदरगढ़ के टीम के अपने साथियों से सुना है कि इस क्षेत्र के प्रशंसक सभी मुकाबलों के लिए बड़ी संख्या में राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेलना काफी अविश्वसनीय होगा जो 20 हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\