विदेश की खबरें | प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं।

मेलबर्न, दो नवम्बर प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें प्रियंका भी शामिल है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: एक हजार से अधिक प्रख्यात भारतवंशी ने दिया बाइडेन-हैरिस को समर्थन.

भारत में जन्मी प्रियंका (41) ने स्कूल तक सिंगापुर में पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड गईं।

उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों जैसे लोगों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती थीं।

यह भी पढ़े | US Elections 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कब शुरू होगी वोटिंग? जीत के लिए कितने इलेक्टोरल कॉलेज की जरुरत? किस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह?.

लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं। 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों के लिए संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था।

इसके अतिरिक्त, वह सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र और सामाजिक विकास एवं रोजगार मंत्रालय की भी मंत्री बनी।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ समाचार पत्र ने ‘इंडियन विकेंडर’ के हवाले से कहा कि प्रियंका भारतीय-न्यूजीलैंड मूल की पहली मंत्री हैं।

वह अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं।

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने नए मंत्रियों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ मैं कुछ नई प्रतिभाओं , जमीनी स्तर का अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\