देश की खबरें | बदायूं में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में डिजिटल माध्यम से शामिल हुईं प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शनिवार को बदायूं में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में डिजिटल माध्यम से शामिल हुईं। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य चुनाव से पहले प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की सेना तैयार करना है। वाद्रा ने कहा आप (कार्यकर्ता) सब गांव-गांव गए और कांग्रेस का संदेश पहुंचाया,अब आपको बार-बार जनता के बीच जाते रहना है।

लखनऊ, 28 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शनिवार को बदायूं में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में डिजिटल माध्यम से शामिल हुईं। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य चुनाव से पहले प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की सेना तैयार करना है। वाद्रा ने कहा आप (कार्यकर्ता) सब गांव-गांव गए और कांग्रेस का संदेश पहुंचाया,अब आपको बार-बार जनता के बीच जाते रहना है।

कांग्रेस द्वारा 2022 की चुनावी तैयारियों के क्रम में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसमें प्रियंका गांधी वाद्रा ने डिजिटल माध्यम से शिविर में आए बदायूं के पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और उनसे संवाद किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘जब मैं प्रभारी बनी तो लोगों ने कहा कि कांग्रेस का संगठन मजबूत नहीं है, जिसकी वजह से नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसलिए मेरे प्रभारी बनने के बाद गत 25-30 साल में पहली बार हर जिले-हर गांव में कांग्रेस का संगठन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य था कि सबसे पहले एक दूसरे से मिले, और काम को सेवा भावना के रूप में देंखे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इस प्रशिक्षण का दूसरा मकसद, हमारी विचारधारा के बारे में आप सभी को विधिवत जानकारी देनी थी, क्योंकि इस पर स्पष्टता होनी चाहिए, विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा, पार्टी का रुख आपको पता होना चाहिए ताकि आप हर मुद्दे पर स्पष्ट हों कि क्या कहना है।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘प्रशिक्षण का तीसरा उद्देश्य था कि चुनाव से पहले प्रशिक्षत कार्यकर्ताओं की सेना तैयार हो, आप सब गांव-गांव जायें और कांग्रेस का संदेश पहुंचायें,अब आपको बार-बार जनता के बीच जाते रहना है।’’

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद आप हर गांव के कांग्रेस अभियान में शामिल होंगे, यह सबसे महत्वपूर्ण अभियान है जिससे गांव-गांव अध्यक्ष बनने हैं। बहुत से निष्ठावान लोग जो पार्टी से नहीं गए, जो 20 - 30 सालों से पार्टी का झंडा उठा रहे, उन्हें उनका सम्मान-स्थान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि गांव में हमारा कार्यकर्ता मजबूत नहीं है और गांव में जाकर लोगों की आवाज नहीं उठा रहे तो हमारा संगठन मजबूत नहीं है, हम इस प्रशिक्षण के माध्यम से दो लाख कार्यकर्ताओं की सेना बनायेगें, आप प्रशिक्षण को ध्यान से सुनिए अपनी बात कहिये, इस प्रशिक्षण शिविर को आप अच्छे ढंग से करिये जिससे अच्छा नतीजा आ सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी