देश की खबरें | प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में वाल्मिकी समुदाय का उम्मीदवार उतारने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आगरा में वाल्मिकी समुदाय से कहा कि वे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए अपने समाज से लोगों के नाम सुझाएं।

आगरा (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आगरा में वाल्मिकी समुदाय से कहा कि वे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए अपने समाज से लोगों के नाम सुझाएं।

पार्टी की महासचिव ने एमजी रोड पर स्थित सुभाष पार्क के वाल्मिकी वाटिका में वाल्मिकी समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में यह बात कही।

बैठक के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अरुण वाल्मिकी की मौत के बाद जब मैं आगरा आयी थी तो, मैं सोच रही थी कि वाल्मिकी समाज के लिए क्या कर सकती हूं। हाथरस हो या आगरा, हमने समाज के लोगों के खिलाफ बार-बार अत्याचार होते हुए देखा है।’’

वाल्मिकी समाज से ताल्लुक रखने वाले अरुण नारवार की अक्टूबर में कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अरुण पर जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी का आरोप था।

वह अरुण की मौत के बाद उसके परिजनों से भी मिलने आयी थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘वाल्मिकी समुदाय से उम्मीदवार उतारने के कांग्रेस पार्टी के फैसले का लक्ष्य राज्य और देश को संदेश देना है कि आगरा और हाथरस में अत्याचार झेलने वाले लोग अपनी लड़ाई खुद लड़ सकें, मजबूती से लड़ सकें।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए चार-पांच दिन पहले पार्टी का एक शिष्टमंडल वाल्मिकी समाज के पास भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\