योग्यता पर सवाल खड़ा करने से ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से नाराज हो गयी थीं प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि वह आमतौर पर लोगों की राय से व्यथित नहीं होतीं लेकिन जब एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने पिछले साल ऑस्कर नामांकन की घोषणा के लिए उनकी योग्यता पर सवाल उठाये थे तो वह परेशान हो गयी थीं.

प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 14 जनवरी : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि वह आमतौर पर लोगों की राय से व्यथित नहीं होतीं लेकिन जब एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने पिछले साल ऑस्कर नामांकन की घोषणा के लिए उनकी योग्यता पर सवाल उठाये थे तो वह परेशान हो गयी थीं. ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने पिछले साल मार्च में ट्वीट किया था कि 39 साल की अभिनेत्री और उनके संगीतकार पति निक जोनस को 93वें एकेडमी अवार्ड्स के नामांकन की घोषणा के लिए क्यों चुना गया है. तब प्रियंका ने पत्रकार को तीखा जवाब देते हुए एक वीडियो साझा किया था जिसमें करीब दो दशक के उनके कॅरियर की 60 से अधिक फिल्मों में उनके अभिनय का हवाला दिया गया. इनमें उन्होंने ‘मैरीकॉम’, ‘7 खून माफ’, ‘बाजीराव मस्तानी’, एबीसी की सीरीज ‘क्वांटिको’ के साथ कलाकार के तौर पर अपने पहले अंतरराष्ट्रीय काम ‘बेवाच’ तक का जिक्र किया.

अभिनेत्री ने अब वैनिटी फेयर को हाल में दिये एक साक्षात्कार में इस बात का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आमतौर पर परेशान नहीं होती लेकिन उस समय पूरी तरह तंग आ गयी थी.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी कुछ ठीक नहीं लगता तो अपने परिवार के साथ रहती हैं और लोगों की राय से उन पर फर्क नहीं पड़ता. प्रिंयका ने कहा, ‘‘मुझे लोगों की राय का इंतजार नहीं होता. मुझे मेरे काम से मतलब होता है. मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि जब कोई मुझे देखे तो उन्हें मेरा काम पसंद आये.’’ यह भी पढ़ें : देश की खबरें | दिल्ली सरकार के कार्यक्रम से जुड़ने वाले ‘मेंटर’ का साइकोमीट्रिक आकलन होगा : सिसोदिया

ताजा कामकाज के लिहाज से देखें तो उन्हें हाल में हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रेजरेक्शन’ में देखा गया था जिसे दिसंबर में दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. उनकी आने वाली फिल्मों में जिम स्ट्रॉस निर्देशित ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और अमेजन की थ्रिलर सीरीज ‘सिटडेल’ हैं. वह अपने पति के साथ ‘संगीत’ नामक फिल्म भी बना रही हैं जिसकी पटकथा अभी तैयार नहीं है.

वह ओशो रजनीश की पूर्व सहयोगी मा आनंद शीला के जीवन पर एक फिल्म अमेजन स्टूडियोज के साथ बनाएंगी

Share Now

संबंधित खबरें

Priyanka Chopra ने पति निक जोनस को दिया सरप्राइज, सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड