विदेश की खबरें | न्यूयार्क में रेस्त्रां खोल रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने घोषणा की है कि वह न्यूयॉर्क में भारतीय व्यंजन का एक रेस्त्रां खोल रही हैं।

लंदन, सात मार्च फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने घोषणा की है कि वह न्यूयॉर्क में भारतीय व्यंजन का एक रेस्त्रां खोल रही हैं।

चोपड़ा जोनास ने शनिवार देर शाम इंस्टाग्राम पर 'सोना' नाम के रेस्तरां की एक तस्वीर साझा की, जो इस महीने के अंत तक भोजन के शौकीनों के लिए खुलेगा।

उन्होंने निर्माण की शुरुआत के मौके पर 2019 में आयोजित पूजा की तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें उनके पॉपस्टार पति निक जोनास भी मौजूद थे।

चोपड़ा (38) ने कहा, ‘‘मैं आपके लिए न्यूयार्क में एक नया रेस्तरां ‘सोना’ खोलने को लेकर रोमांचित हूं। मैंने भारतीय भोजन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। मैं जिस स्वाद के साथ बड़ी हुई हूं, सोना उसका एक खूबसूरत अवतार है।’’

उन्होंने कहा कि रसोई का जिम्मा शेफ हरी नायक संभालेंगे। उन्होंने अपने सहयोगियों, मनीष गोयल और डेविड राबिन को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘सोना इस महीने के अंत में खुल रहा है और मैं आपको वहां देखने के लिए उत्सुक हूं! यह प्रयास मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड राबिन के सहयोग के बिना संभव नहीं होता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\