देश की खबरें | बेंगलुरु मे निजी परिवहन संघों का सोमवार को बंद का आह्वान, लाखों लोगों को हो सकती है असुविधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों के महासंघ ने सोमवार को ‘बंद’ का आह्वान किया है जिससे ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन और कॉरपोरेट बसों समेत लाखों निजी वाहन सड़कों से नदारद रह सकते हैं।

बेंगलुरु, 10 सितंबर कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों के महासंघ ने सोमवार को ‘बंद’ का आह्वान किया है जिससे ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन और कॉरपोरेट बसों समेत लाखों निजी वाहन सड़कों से नदारद रह सकते हैं।

बंद से स्कूली छात्रों और काम पर जाने वाले व्यक्तियों सहित अन्य लोगों को यात्रा के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

महासंघ में कुल 32 निजी परिवहन संघ शामिल हैं और अधिकांश निजी परिवहन सेवाओं के आज मध्यरात्रि से सोमवार मध्यरात्रि तक उपलब्ध नहीं रहने की आशंका है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी मैक्सी कैब कई स्कूली बच्चों के लिए परिवहन के साधनों में से एक हैं जिसे देखते हुए शहर में कुछ स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी की घोषणा की है ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो।

वहीं, हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों को परिवहन का नया विकल्प तलाशना होगा।

महासंघ ने मोटरसाइकिल टैक्सियों पर प्रतिबंध समेत अन्य मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया है।

महासंघ के अध्यक्ष एस नटराज शर्मा ने बताया कि ऑटो, टैक्सी, हवाईअड्डा टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन, स्कूल वाहन और कॉरपोरेट बसों सहित लगभग सात से 10 लाख वाहन कल सड़कों से नदारद रहेंगे।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बंद के दौरान शहर के संगोल्ली रायन्ना सर्कल से फ्रीडम पार्क तक एक विरोध मार्च निकालने की भी योजना बनायी है।

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) सोमवार को बंद के कारण जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए शहर और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक अधिक बस यात्राओं का संचालन करेगा।

परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने हाल में कहा था कि सरकार महासंघ के साथ बातचीत के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारियां कर रही है कि जनता को कम से कम असुविधा हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी