देश की खबरें | निजी क्षेत्र को इसरो की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी: सिंह
जियो

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि निजी क्षेत्र को इसरो की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी और उन्हें उपग्रह, प्रक्षेपण और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के क्षेत्र में समान मौका दिया जाएगा। कुछ दिन पहले ही निजी क्षेत्र के लिए इस क्षेत्र को खोलने की घोषणा की गयी थी।

सिंह ने एक बयान में कहा ,‘‘निजी कंपनियों को उपग्रह, प्रक्षेपण और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के लिए समान मौका दिया जाएगा। उपग्रहीय अन्वेषण और बाह्य अंतरिक्ष के सफर की भावी परियोजनाएं निजी क्षेत्र के लिए खुली रहेंगी।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: भारत मे कोविड-19 के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि, अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में केद्रीय दल तैनात.

सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री हैं । प्रधानमंत्री कार्यालय अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग का कामकाज देखता है।

सिंह की टिप्पणी तब आयी है जब कुछ दिन पहले ही सरकार ने इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोला।

यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.

उन्होंने कहा,‘‘ निजी क्षेत्र को अपनी क्षमताओं में सुधार लाने के लिए इसरो की सुविधाओं एवं अन्य प्रासंगिक संपत्तियों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी। ’’

उन्होंने कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण कोरोना वायरस के चलते प्रभावित हुआ। वे रूस में प्रशिक्षण पा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)